Posts

हम तो सिर्फ जनता की जिंदगी में बदलाव चाहते हैं

कांग्रेस बदलाव का कह रही है, उनको कुर्सी में बदलाव चाहिए हमें जनता की जिंदगी में बदलाव चाहिए। जनता की जिंदगी बदलने का हमारा अभियान चल रहा है । सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कोलार में सोमवार को आयोजित आखिरी चुनावी आम सभा में कही। वे यहां हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में जनता से वोट मांगने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे वादे करते हैं, इनका एक वादा याद करो जो 1971 में किया था। स्व. इंदिरा जी ने गरीबी हटाओ, गरीबी हटाओ कहा था, बताओ हटी क्या गरीबी। शिवराज बोले- अरे गरीब ही हट गए रे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मित्रों तुम क्या गरीबी हटाओगे। हमने इसके लिए कुछ बुनियादी चीजें तय की है। मप्र की धरती पर कोई गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा। उन्हें पट्टे दिए जाएंगे और 2022 तक झोपड़ी की जगह पक्के मकान बना दिए जाएंगे। हमें गरीब की जिंदगी में बदलाव चाहिए।  कांग्रेस को गुस्सा आता है शिवराज ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं को गुस्सा आता है, उन्हें गुस्सा आता है तो आता रहे, मैं तो प्रदेश का विकास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का कल्याण करता हू...

अपनी ही एजेंसी CBI के खिलाफ कोर्ट जाने वाले DSP देवेंद्र कुमार सस्पेंड

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में चल रही रार अब खुलकर सामने आ गई है. सोमवार को सीबीआई ने घूसखोरी कांड में अपने ही दफ्तर में छापेमारी कर पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया और शाम होते होते उन्हें निलंबित भी कर दिया गया. अब देवेंद्र कुमार इस मुद्दे पर अपनी ही एजेंसी के खिलाफ कोर्ट में पहुंच गए हैं. देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. उधर, देवेंद्र के वकील कोर्ट से राहत की तैयारी कर रहे थे, इधर, सीबीआई ने शाम होते होते देवेंद्र को निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया. उन्हें आईपीसी की धारा 384, 388, 389, 468, 471 का आरोपी मानते हुए एजेंसी से निलंबित कर दिया गया है. आपको बता दें कि देवेंद्र कुमार CBI के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की घूसखोरी के मामले में आरोपी हैं . सीबीआई ने अपने ही विशेष निदेशक राकेश अस्थाना समेत कई लोगों के खिलाफ घूस लेने के आरोप में FIR दर्ज की है. जिसको लेकर हाहाकार मचा हुआ है. रविवार को की गई छापेमारी में देवेंद्र कुमार के दफ्तर से करीब 8 मोबाइल बरामद किए गए थे. FIR के मुताबिक अधिकारी ने हैदराबाद के व्यापा...